भरतपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में भरतपुर के कस्बा नदबई में एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई करीब दस लाख की चांदी के जेवरात की नकबजनी के मामले का खुलासा करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइिकल, शटर तोडने के औजार एवं चोरी किये गये जेवरातों को बरामद किया गया है। बृजनगर थाना के बरखेड़ा साद निवासी भगवानसिंह की गिरफ्तारी के साथ ही उसके मास्टर माइंड भाई डालचंद की गिरफ्तारी के लिये 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि गत आठ अप्रैल की रात शातिर चोर कस्बे के सिंधी कॉलोनी निवासी महेश बंसल की 'बंसल ज्वैलर्स' दुकान को निशाना बना दुकान के सेंटर लॉक को तोड़कर जैक की मदद से लगभग दस लाख रुपये के करीब तीन से चार किलो चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित