हरिद्वार , दिसंबर 13 -- उत्तराखंड के हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध नशे, जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर ने शुक्रवार देर रात एक सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ज्वालापुर ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा, जुआ एवं सट्टेबाजी करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते कल देर रात को जांच के दौरान ग्राम सराय क्षेत्र से शाहनजर पुत्र नसीर को सट्टा लगाते हुए हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी तथा 1690 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध आज कोतवाली ज्वालापुर में मामला दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित