हरिद्वार, दिसंबर 26 -- त्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए शुक्रवार को एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और 1610 नकद बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों-सट्टा, जुआ, अवैध शराब व मादक पदार्थों-के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे चेकिंग के दौरान मोहल्ला पावधोई से रोशन पुत्र स्व. मुबारक को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल कपिल गोला और कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित