जौनपुर , दिसंबर 17 -- उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि जिले के खेतासराय खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 2215.57 लाख रूपया की प्रशासकीय और वित्तीय सुकृति प्रदान कर दी है। इस सड़क मार्ग की लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है। खेतासराय से खुटहन के इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से जिले के विकास में यह सबसे अहम कड़ी साबित होगा।

श्री यादव ने कहा कि यह वही सड़क है जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी टीडी कॉलेज के मैदान में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान जिक्र किया था। उस दौरान यह सड़क प्रदेश की सियासत में चर्चा का एक केंद्र बिंदु बन गई थी, लिहाजा इस सड़क के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रदेश शासन ने बजट भी स्वीकृत करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित