जौनपुर , दिसम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ससुरालीजन दरवाजा तोड़ कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित