जौनपुर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सहित तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में गोबरा गांव के निवासी और विधि के छात्र सच्चिदानंद मिश्र ने चार दिन पूर्व एक प्रार्थना पत्र थाने पर दिया था, कि उसके गांव के कुछ लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। इस प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और हल्का दरोगा राजकुमार यादव द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, परिणाम स्वरूप रविवार की रात आरोपियों ने लाठी डंडे से पीट कर विधि के छात्र की हत्या कर दी।
इस घटना की जानकारी होने पर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी करवाई करते हुए चंदवक के कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, हल्का के दरोगा राजकुमार यादव और सिपाही विकास कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मड़ियाहूं के कोतवाल अमित कुमार सिंह को चंदवक का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, इसके साथ ही केराकत प्रभारी जितेंद्र सिंह को मडियाहू कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित