जौनपुर , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित