जौनपुर , जनवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसांवा गांव के समीप गुरुवार शाम बाइक के खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में टिकरीकला की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार अचानक बाइक पर नियंत्रण खो बैठे, जिससे उनकी बाइक सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में परसनी गांव निवासी रोहित (28) और उसका मित्र उमेश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक को खंदक में पड़ा देखा और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित