जौनपुर , मार्च 25 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को फर्जी आधार कार्ड के जरिये टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाईल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फर्जी आधार कार्ड और टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों रोशन यादव ग्राम सुचीतपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर, मोहित यादव निवासी गद्दीपुर थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाईल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया, उनके के विरूद्ध धारा 318(2),336(2),338, 340(2) बीएनएस , 143 रेलवे अधि0 व 66सी/डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित