जौनपुर , जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में पड़रछा गांव निवासी एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा में लगे कमांडो के पुत्र प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार सिंह (30) की मुंबई के मलाड स्टेशन पर शनिवार देर शाम ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित