जौनपुर , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रामनारायण यादव का अपने बेटे संजय यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ गया। इससे आक्रोशित होकर रामनारायण ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित