जौनपुर , दिसम्बर 08 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में आरोपित लगभग ढाई माह पूर्व जेल जा चुका है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में साढ़े नौ माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को किसी से नहीं बताया। तीन माह पूर्व किशोरी की तबियत बिगड़ने पर जांच कराया गया तो गर्भधारण का पता चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित