जौनपुर , जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सधीरनगंज बाजार स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगा कर आत्महत्या कर दी।

पुलिस ने बताया किबनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) सोमवार और मंगलवार की रात करीब 12 बजे अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब कुछ लोगों की नजर अंदर पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद बाजार में भारी भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित