जौनपुर , फरवरी 04 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया।ऑटो में सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार अपने ससुर हीरालाल निवासी कजहित बडीहा मोड़ के पास आंख का ऑपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था, बुधवार को उनका आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था।वहां से वह घर वापस लौट रहा था। ऊक्त स्थान पर तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को टक्कर मार दिया।टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया।
उसमें सवार हीरालाल अचेत हो गए।ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरालाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला।उसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पहुंचाया, जहा पर डॉ मनोज कुमार ने हीरालाल (70) को मृत घोषित कर दिया।बाकी दोनो का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डम्फर चालकों के रफ्तार का डर आम लोगों को प्रतिदिन महसूस होता है।लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरो के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित