जौनपुर , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पवांरा में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्ता स्मारक पर बुधवार को हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के चौरी चौरा कांड की 104 वीं वर्षगांठ मनायी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर 2 मिनट का माल रखकर चोरी चौरा में शहीद हुए अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर एडवोकेट ने कहा कि चौरी चौरा कांड 4 फरवरी 1922 को हज़रत मौलाना लुत्फ़ुर रहमान हरसिंहपुरी के द्वारा ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में हुआ था , जब असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़े थे। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे उनके सभी कर्मचारी मारे गए। इस घटना के कारण तीन नागरिकों और 22 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई थी। महात्म गांधी जो हिंसा के घोर विरोधी थे, ने इस घटना के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में उन्होंने आन्दोलन बंद करने की घोषणा की।
इस अवसर पर डॉक्टर धर्म सिंह, मैनेजर पांडेय, हरबंस कौर, अनिरुद्ध सिंह के साथ ही मनजीत कौर एडवोकेट और अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित