जौनपुर , मार्च 10 -- उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिला में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए 14 मार्च और 15 मार्च को क्रमश: दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित