जौनपुर , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर पर बुधवार रात किसी अराजक तत्व ने कालिख पोत दिया था, जिसे गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने स्वंय अपने हाथों से साफ किया और माल्यार्पण भी किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अंबेडकर तिराहे पर लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर बुधवार की रात किसी अराजक तत्व द्वारा उनके मुंह पर कालिख लगा दिया गया था, जिसे आज गुरुवार को सुबह बाबा साहब के कुछ अनुयायियों ने देखा और वहां पर देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी आ गए। बाबा साहब के अनुयायियों की मांग थी कि मूर्ति खंडित हो गई है इसे बदल दिया जाए।
इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौके पर आए और जिलाधिकारी ने लोगों को समझाते हुए अपने हाथों से स्वयं बाबा साहब के मुंह पर लगे कालिख को साफ किया और माल्यार्पण भी किया। बाबा साहब के अनुयायियों की मांग थी कि प्रतिमा बदल दी जाए तो इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय आइए वहीं पर बात की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने अंबेडकर तिराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को कमरों को तत्काल प्रभाव से चालू कराने और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था लगाने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित