दोहा , अप्रैल 27 -- भारत के जोहान इमैनुएल ने सोमवार को कावासाकी जेडएक्स -6 पर सवार होकर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय राइडर बन गये।

चेन्नई के 19 साल के जोहान, चैंपियनशिप लीडर हंगरी के मार्टन बेलेली से नौ पॉइंट पीछे थे और वीकेंड के डबल-हेडर से पहले, उन्हें खिताब जीतने के लिए दोनों रेस जीतने की जरूरत थी और उन्होंने इसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों रेसों में जीत हासिल की। क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहे जोहान ने दोनों रेस जीतीं, और 21 पॉइंट की बढ़त के साथ चैंपियनशिप जीतने के लिए भारी दबाव का सामना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित