नयी दिल्ली , मार्च 19 -- आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का क्षेत्ररक्षक कोच नियुक्त किया गया है। मूनी ने एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है, जिन्होंने पिछले सत्र में यह भूमिका निभाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित