जैसलमेर , दिसम्बर 13 -- राजस्थान में जैसलमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सेना का ट्रक पलटने से पांच अग्निवीर घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सेना का एक ट्रक शहर से सैन्य छावनी की ओर जा रहा था, तभी रेवंत सिंह की ढाणी के पास अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क पर पलट गया। पुलिस ने बताया कि इससे ट्रक में सवार पांच अग्निवीर रोबिन, उदय, अरुण, प्रमोद और मांझी घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए जवाहर अस्पताल लाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू की। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित