श्रीनगर , दिसंबर 05 -- जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रादेशिक जाँच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को यहां नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के धमकी भरे पोस्टरों की जांच के सिलसिले में दो जगहों पर छापे मारे।

मामले की जाँच के दौरान पुलिस ने पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े अंतरराज्यीय, सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल - अंसार ग़ज़वातुल हिंद (एजीएच) का पता लगाया, जिसका पिछले महीने भंडाफोड़ हुआ था और माना जा रहा है कि यह लाल किला विस्फोट में शामिल था। दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले की जाँच से संकेत मिलता है कि यह घटना उसी "अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय" मॉड्यूल का हिस्सा थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित