प्रतापगढ़ , फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिता की हत्या के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा चौकी अंतर्गत शुकुलपुर निवासी विनोद शुक्ला दो वर्ष पूर्व अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तभी से जिला कारागार में बंद था। बताया गया कि शुक्रवार सुबह जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित