पटना , फरवरी 09 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन ने सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री नबीन ने कहा कि जयप्रकाश नारायण सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता थे।उन्होंने कहा कि इस क्रांति का लोकतंत्र में अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में 1974 के बाद के कालखंडों के लिए यह एक ऐसा स्थान रहा है जहां से लोग राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता, विवेक और नैतिकता का संकल्प लेते हैं।उन्होंने कहा कि जेपी के विचार और सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आना उनके लिये गौरव का विषय है।
श्री नबीन ने कहा कि जेपी के विचार आज भी देश के युवाओं, कार्यकर्ताओं और जनसेवकों के लिए मार्गदर्शक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित