जयपुर , मार्च 16 -- देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड क्रिकेट लीग 2026 सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्रमुख प्रायोजक (प्रिंसिपल स्पॉन्सर) होगी।
कंपनी के अध्यक्ष एवं निदेशक अरुण शुक्ला ने इस संबंध घोषणा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि इस साझेदारी के साथ ब्रांड की फिर से वापसी हो रही है और राजस्थान से जुड़ी ये दोनों संस्थाएं एक बार फिर साथ मिलकर काम करेंगी। इस साझेदारी के तहत जे के लक्ष्मी सीमेंट का लोगो राजस्थान रॉयल्स की मैच जर्सी के पीछे प्रमुख रूप से दिखायी देगा। पूरे सीज़न के दौरान यह ब्रांड टीम के गियर, स्टेडियम ब्रांडिंग और मैच डे के डिजिटल कंटेंट में भी नजर आएगा।
उन्होंने कहा कि जे के सीमेंट एक ऐसी कंपनी जो राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान देती रही है और राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम जो देश के सबसे बड़े खेल मंचों में से एक पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती है। राजस्थान रॉयल्स की यात्रा हमारी तरह ही है। राजस्थान में मजबूत जड़ें और पूरे देश में बढ़ती उपस्थिति। यह साझेदारी उन लोगों का सम्मान करने के बारे में भी है जो हर दिन मेहनत करके भारत का निर्माण करते हैं, चाहे वे किसी भी राज्य में रहते हों। हम इस साझेदारी को अपने स्टेकहोल्डर्स को टी20 की ऊर्जा और भरोसे एवं निरंतरता जैसे साझा मूल्यों के करीब लाने का माध्यम मानते हैं। छोटे शहरों के घरों से लेकर बड़े शहरों की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं तक।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित