मुंबई , दिसंबर 24 -- इस्पात, ऊर्जा और अन्य कारोबार में लगे प्रतिष्ठित जेएसडब्ल्यू समूह ने अपनी मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधन टीम को और मजबूत बनाने के लिए संदीप बत्रा को प्रेसिडेंट एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ( स्टील एवं कॉर्पोरेट) बनाया है।
कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री बत्रा जेएसडब्ल्यू स्टील और कॉर्पोरेट विभाग में मानव संसाधन एवं प्रतिभा से जुड़ी कार्ययोजनाओं का नेतृत्व करेंगे। भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में काम कर चुके श्री बत्रा को आईटी, उपभोक्ता, टेलीकॉम, रिटेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर और एविएशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रबंधन, संगठनात्मक डिज़ाइन और उत्पादकता वृद्धि के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
वह इससे पहले अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के मानव संसाधन प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे। वह लैंडमार्क ग्रुप और वोडाफोन इंडिया में भी काम कर चुके हैं।
समूह ने शिल्पी लाल शर्मा को अपने प्रतिभा, सीख एंड विकास का समूह-प्रमुख बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित