पटना, मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूवार को केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन की आरे से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये।

मुख्यमंत्री श्री कुमार को श्री मांझी ने गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री श्री कुमार सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, हम के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अनिल कुमार, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित