चंडीगढ़ , दिसंबर 15 -- जीएम बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन (जीएमबीसीए) ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र में मेगा टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट ट्रायल्स की घोषणा की। इन ट्रायल्स के माध्यम से सीजन-1 के लिए 4,000 प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा।
जीएमबीसीए के संस्थापक बाबा इंदर प्रीत सिंह ने सोमवार को कहा कि यह पहल युवाओं को नशाखोरी, विदेश जाने के बढ़ते रुझान और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से दूर रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह एक संगठित और मान्यता प्राप्त मंच है, जो युवाओं को खेल के माध्यम से पेशेवर करियर और आय के अवसर प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित