चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट और म्यूनिसिपल कानूनविशेषज्ञ हेमंत कुमार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेन्द्र सिंह कल्याण को ज्ञापन सौंपकर अपील की है किजिन अधिकारियों की तैनाती एक ही जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से है या जो अपने गृह जिले में कार्यरतहैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी से दूर रखा जाये।
ज्ञापन में कहा गया है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग भी ऐसे अधिकारियों के तबादले सुनिश्चित करता है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
अंबाला में दो अधिकारियों पर विशेष तौर पर सवाल उठाये गये हैं। शहर के मौजूदा एसडीएम दर्शन कुमार पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से तैनात हैं, जबकि जिला परिवहन अधिकारी सुशील कुमार (तृतीय) भी तीन वर्षसे अधिक समय से वहीं कार्यरत हैं। इन दोनों अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से अलग रखने की मांग की गयी है।
प्रदेश में सात नगर निकायों के आम चुनाव और छह निकायों में उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान और13 मई को मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित