चित्तौड़गढ़ , नवम्बर 21 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत फील्ड में रहकर समय पूर्व कार्य पूर्ण करने वाले 35 बीएलओ को शुक्रवार को सम्मानित किया गया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने इन बीएलओ को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े इस कार्यक्रम को बेहतर रणनीति और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करके इन कार्मिकों ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्री रंजन ने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए कि इन दक्ष एवं अनुभवी बीएलओ की सेवाओं का उपयोग आगे भी फील्ड में समन्वय के रूप में किया जाए ताकि समयबद्ध तरीके से एसआईआर के कार्य को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जा सके।
सम्मानित बीएलओ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्य शुरू करने से पूर्व रणनीति बनाना और 90 से 95 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूरी करना गणना पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने में काफी सहायक रहा। इससे कार्य सहज, तनावमुक्त और समयबद्ध रूप से पूरा हो पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित