कौशांबी , दिसंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की 73 गौशालाओं में संरक्षित करीब15 हजार मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए 13 हजार काऊ कोर्ट जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विकास विभाग की तरफ से काऊ कोट उपलब्धकराया जाना है। इसे लेकर जिला कारागार प्रशासन को 13 हजार काऊ कोट तैयार करने का टेंडर विकास विभाग की तरफ से दिया गया है। जेल के फटे-पुराने कंबल ,जूट के बोरे व अन्य सामग्री से बंदी जनों द्वाराकोट तैयार किया जा रहा है। जेल में मौजूदा समय में 573 बंदी हैं जिनमें से 35 बंदी लोगों को काऊ कोट निर्माण के लिए लगाया गया है।

जेल में रोजाना 250 से 300 कोट तैयार किया जा रहे हैं। जिन्हें विभिन्न गौशालाओं में भेजा जा रहा है।

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि 108 रुपए प्रति कोट की दर से विकास विभाग से अनुबंध हुआ है। कोट बनाने में जो भी खर्चा आएगा उसे जेल प्रशासन सरकारी मददसे काट लेगा इसके अलावा जो भी पैसा बचेगा उसे काऊ कोट निर्माण में लगे बंदियों को पारिश्रमिकके रूप में बांट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यसे बंदी जनों को अच्छी आय मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि काऊ कोट बनाने की शुरुआत कौशांबी जेल से हुई थी जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित