भीलवाड़ा , जनवरी 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सालय महात्मा गांधी अस्पताल में रविवार को जिला कलेक्टर चस्मीत सिंह सिद्धू ने निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान श्री सिद्धू ने अस्पताल में संचालित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अलग अलग वार्डों का दौरा किया और दवा वितरण काउंटर पर जाकर मरीजों से बातचीत करके स्थिति जानी।

उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरुण गौड़ से स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई और मरीजों की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

श्री सिद्धू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और अस्पताल की सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित