जालौन , मई 6 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन (उरई) में डॉक्टरों की तत्परता से एक जटिल प्रसूति मामले में मां और नवजात शिशु की जान बचा ली गई।

प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि निधि पत्नी सौरभ नौ माह की गर्भवती थीं और पूर्व में एक सिजेरियन प्रसव करा चुकी थीं, पेट दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी पहुंचीं। जांच में पुराने टांकों पर दबाव और शिशु की कमजोर धड़कन मिलने पर तत्काल इमरजेंसी सिजेरियन का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित