जालौन , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरों का मानदेय रोके जाने संबंधी शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुये ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मामला विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम महटौली एवं पतराही में संचालित सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान से जुड़ा था। जनसुनवाई के दौरान ऊषा देवी (ग्राम महटौली) एवं सीमा देवी (ग्राम पतराही) ने शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि दोनों ग्रामों में कार्यरत सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरों को लगभग डेढ़ वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के लिए वे लगातार ग्राम सचिव और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शिकायत में यह भी बताया गया कि शौचालयों की साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित