जालौन , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सहायक अध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गोपालपुरा गांव निवासी अनुरुद्ध पाल (4 केपीएच जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, वे अपनी लाइसेंसी राइफल को नवीनीकरण के लिए बाहर निकालकर लाए थे और कुर्सी पर बैठकर उसे साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई।

गोली लगने से अनुरुद्ध पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस, उच्चाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित