जालौन , मई 2 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शनिवार को प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) उरई के पद पर तैनात विनय कुमार मौर्य को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट माधौगढ़ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, माधौगढ़ में तैनात उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी को स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) उरई बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित