जालौन , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा पंच कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोटरा-ऐट मार्ग के करथरा मोड़ के पास हुआ।

पचीपुरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (50) और इंद्रपाल सिंह (55) बुधवार टाटा पंच कार से कोटरा पथरी की दवा लेने गए थे। दवा लेकर लौटते समय लगभग 11:30 बजे उनकी कार सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। बाइक पर गणेशगंज निवासी रियाज अपनी पत्नी के साथ सवार थे। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिससे घबराकर कार सवारों ने वाहन की गति बढ़ा दी। तेज रफ्तार में कार बिनौरा नहर पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित