जालौन , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ, जब चालक मटर की फसल की तुड़वाई के लिए मजदूर लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। रास्ते में नींद की झपकी आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संजय (25 वर्ष) पुत्र दयाशंकर, निवासी मोहना, थाना डकोर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय सुबह गांव से खाली ट्रैक्टर लेकर मजदूर लेने निकला था। मोहना मार्ग पर अचानक उसे झपकी आ गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतरकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि संजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद संजय को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित