जालौन , दिसंबर 20 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छौना में शुक्रवार देर रात एक किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी।

रामपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (58) के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार पेशे से किसान थे। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही रहने वाले अखिलेश को हत्या का नामजद आरोपी बनाया है। गुड्डी देवी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे वह अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ खेत पर गई थीं। उसी समय गांव का अखिलेश भी वहां मौजूद था, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। आरोप है कि अखिलेश शराब के नशे में था। कुछ देर बाद गुड्डी देवी घर लौट आईं, जबकि उनके पति खेत पर ही रुक गए। देर रात तक जब वीरेंद्र कुमार घर नहीं पहुंचे तो वह चिंतित होकर उनकी तलाश में निकलीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित