जालौन , दिसंबर 11 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कदौरा ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रतिभा शाल्या को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गयापुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर झांसी की टीम ने बीती देर शाम यह कार्रवाई की।
मामला कदौरा ब्लॉक के ग्राम धमना में जूनियर स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य से जुड़ा है। शिकायतकर्ता, जो विवान सिद्धार्थ कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर फर्म का प्रोप्राइटर है, ने सतर्कता अधिष्ठान झांसी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कार्य के टेंडर स्वीकृत होने के बाद भुगतान आठ लाख 78 हजार 262 रुपये जारी करने के लिए प्रतिभा शाल्या ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। इस आधार पर सतर्कता विभाग ने शिकायत की गोपनीय जांच कराई, जिसमें शिकायत में बताए गए तथ्य सही पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित