जालंधर , अप्रैल 08 -- पंजाब में जालंधर के जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी ) नरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले में प्रवासी मजदूरों को पांच किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर प्रदान किये जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी दैनिक खाना पकाने की जरूरतों को पूराकरने में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
श्री सिंह ने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए गैस आपूर्ति को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत आज हेमको ग्रुप लिमिटेड में एक शिविर लगाया गया, जहां जरूरतमंद श्रमिक परिवारों के बीच लगभग 20 एफटीएल सिलेंडर वितरित किये गये।
डीएफएससी नरिंदर सिंह, हेमको ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन शाम गुप्ता के साथ शिविर में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबल एलपीजी सिलेंडर प्रदान कर उन्हें सुविधादेना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपनी दिनचर्या का प्रबंधन कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित