जामताड़ा , दिसम्बर 18 -- झारखंड के जामताड़ा जिले में समग्र शिक्षा अभियान के लिपिक सौरव कुमार को Rs.6000 घूस लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों धरदबोचा।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार नाला प्रखंड के सीआरपी सुपरवाइजर रास बिहारी झा से उनके बिल क्लियर करने के लिए Rs.8000 की डिमांड की गई थी। रासबिहारी झा ने बताया कि Rs.6000 पर डील फाइनल हुआ और वह राशि उनको दी गई। इससे पूर्व एसीबी को लिखित शिकायत की गई थी और एसीबी दुमका की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाया और कार्यालय कर्मी को Rs.6000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की रफ्तार कर लिया। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए एसीबी की टीम गिरफ्तार कमी को अपने साथ दुमका ले गई। टीम लीड कर रहे हैपदाधिकारी ने बताया कि Rs.6000 घूस लेते हुए समग्र शिक्षा अभियान के कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित