जामताड़ा , अप्रैल 15 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आज जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पश्चिम बंगाल से लगे सीमा से सटे सभी इलाकों को सील करने का निर्देश देते हुए चेक नाकों को तीन शिफ्ट में काम करने का निर्देश दिया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में एसपी ने बताया कि जामताड़ा जिले से सटे पश्चिम बंगाल के सभी जिला के पुलिस आला अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव शांतिपूर्वक और बाधा रहित हो इसको लेकर जामताड़ा के पुलिस पूरी तरह से तैनात है।

बंगाल जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिले में कई चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां तीनों शिफ्ट में पुलिसकर्मी काम करेंगे और आवागमन होने वाले सभी प्रकार के वाहनों का कड़ाई से जांच किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित