टोक्यो , फरवरी 10 -- जापान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी हिमपात के कारण 46 लोगों की मौत हो गई है और 604 लोग घायल हुए हैं।
रूस की संवाद समिति स्पूतनिक के अनुसार, देश की अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के आंकड़ों के विश्लेषण में यह जानकारी दी गयी है।
घायलों में से लगभग एक-तिहाई (193 लोग) गंभीर रूप से घायल हैं। मौतों की सबसे अधिक संख्या निगाटा प्रान्त में दर्ज की गई, जहाँ 17 लोगों की जान चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित