टोक्यो , फरवरी 21 -- जापान के इवाते प्रान्त में 'हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा' (बर्ड फ्लू) के फैलने की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावित पोल्ट्री फॉर्म की लगभग 5,60,000 मुर्गियों को मारने का निर्णय लिया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कानेगासाकी शहर के इस फॉर्म ने शुक्रवार सुबह पशु स्वच्छता सेवा केंद्र को सूचित किया था कि मुर्गियों की मौत की संख्या में असामान्य वृद्धि देखी गई है। प्रारंभिक परीक्षणों में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद किए गए आनुवंशिक (जेनेटिक) परीक्षणों ने संक्रमण की पुष्टि कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित