, Dec. 26 -- टोक्यो, 26 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य जापान स्थित एक कारखाने में चाकूबाजी और अज्ञात लिक्विड स्प्रे से 15 लोग घायल हुये हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिजुआका प्रांत के मिशिमा शहर में योकोहामा रबड़ कारखाने में करीब 4:30 बजे शाम एक व्यक्ति ने घुसकर चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित