त्रिशूर , मई 08 -- ्रसिद्ध कवि के. सच्चिदानंदन ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के बाद सरकार में बदलाव का हवाला देते हुए केरल साहित्य अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
उल्लेखनीय है कि अब राज्य में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार बनने जा रही है।
श्री सच्चिदानंदन को 31 मई को अपना इस्तीफा सौंपना था, लेकिन उन्होंने पहले ही अपना इस्तीफा डाक के जरिए संस्कृति विभाग के सचिव को भेज दिया।
मूल रूप से मलयालम में कविताएं लिखने वाले श्री सच्चिदानंदन भारत के एक जाने-माने कवि और आलोचक हैं। विचारों से वामपंथी सच्चिदानंदन ने चुनाव से ठीक पहले यह सार्वजनिक कर दिया था कि सत्ता में बदलाव जरूरी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित