चंडीगढ़ , जनवरी 22 -- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने गुरुवार को पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को एक पत्र जारी कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुरा जिला अमृतसर की प्रधानाचार्य रेखा महाजन को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि रेखा महाजन ने डीपीई टीचर जोरिंदर सिंह के लिए जातिवादी भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय समिति ने भी रेखा महाजन के खिलाफ शिकायत को सही पाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और 29 जनवरी, 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित