मुंबई , अप्रैल 24 -- फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।

इस फिल्म के केंद्र में वही किरदार हैं, जिन्होंने इस शो को हर घर का हिस्सा बनाया है। चालाक एवं मौके का फायदा उठाने वाले विभूति नारायण मिश्रा, हमेशा परेशान रहने वाले मनमोहन तिवारी, भोली एवं प्यारी अंगूरी भाभी एवं समझदार अनीता भाभी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।इस कहानी में नए ट्विस्ट एवं और भी ज्यादा मस्ती जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी एवं निरहुआ, जिनके किरदार इस दुनिया में नया हँगामा लेकर आते हैं। साथ ही हप्पू सिंह भी अपने अंदाज एवं कॉमिक टाइमिंग से इस कहानी को और मजेदार बनाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित