जहानाबाद , मई 06 -- िहार के जहानाबाद जिले में एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में लगी आग से उस पर लदी करीब 40 नई मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप मंगलवार देर रात होंडा शोरूम पहुंची एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पर लदी अधिकांश मोटरसाइकिलें जल चुकी थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक शोरूम के पास खड़ा था और बैक करने के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैलती गई और ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं।

शोरूम कर्मियों के अनुसार, ट्रक में करीब 40 नई मोटरसाइकिलें थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित