जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की मंशा रखती है और इसका प्रस्ताव प्राप्त होने पर शीघ्रता से केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।
श्री खराड़ी प्रश्नकाल में विधायक गोपीचन्द मीणा के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जहाजपुर में निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जनजातीय आबादी है लेकिन उसका प्रतिशत कम होने के कारण एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
उन्होंने कहा कि जनजाति मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार नवीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खोलने के लिए प्रत्येक ब्लॉक (तहसील) में 50 प्रतिशत जनजाति की जनसंख्या और कम से कम 20 हजार की जनजाति आबादी होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित